BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

भाई बहन की मौत: तीज पर्व के बाद बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था भाई, रास्ते में गिरी आकाशीय बिजली, भांजी की हालत समान्य, पढ़िए पूरी खबर……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर के नजदीक भाई-बहन की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक मासूम बच्ची को कोई चोट नहीं आई। बलौदाबाजार में भी रविवार को इसी तरह की एक दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई थी और 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नया रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के जंगल सफारी चौक उपरवारा गांव के पास हुई। तीज और गणेश चतुर्थी के बाद योगेश साहु अपनी बहन और भांजी को राजिम छोड़ने के लिए निकले थे। तेज बारिश और बिजली कड़कने के चलते, उन्होंने पेड़ के नीचे शरण ली। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन योगेश और उर्वशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर फैलते ही परिजनों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। मासूम बच्ची की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....