ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दिल दहला देने वाला मर्डर, पत्नी और सास ने मिलकर की युवक की हत्या, भूत-प्रेत का बहाना बनाकर छिपाया जुर्म…..

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में दीपावली की रात मिली लाश का हुआ खुलासा जहां चंदौरा थाना क्षेत्र के जजावल गांव में एक युवक की हत्या उसकी पत्नी और सास ने मिलकर की। हत्या के बाद दोनों महिलाओं ने जुर्म छिपाने के लिए भूत-प्रेत का बहाना बना दिया। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक आनंद सिंह (35 वर्ष) ग्राम जजावल के गोदीपारा में अपनी पत्नी बसंती और दो बच्चों के साथ रहता था। दीपावली के दिन आनंद काम से घर लौटा, जहां उसकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। रात में बसंती अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। अगले दिन जब वह लौटी तो आनंद का शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा मिला। बसंती ने ग्रामीणों को बताया कि उसके पति को “भूत-प्रेत” ने मार डाला है। यह सुनकर गांव में दहशत फैल गई। बाद में आनंद के भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शक के आधार पर बसंती से पूछताछ की। सख्ती से पूछे जाने पर बसंती ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका पति शराब का आदी था और आए दिन मारपीट करता था। इसके अलावा वह पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। दीपावली की रात भी आनंद ने नशे में झगड़ा किया, जिससे तंग आकर बसंती ने अपनी मां फूलमती के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। सूरजपुर के एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों — बसंती और उसकी मां फूलमती — को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....