BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

स्कूल परिसर में छात्राओं की बियर पार्टी: जांच में पहुंचे अधिकारी तो सिगरेट पीते निकली छात्रा, टीम रह गई हैरान, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी ब्लाक के शासकीय हाई स्कूल भटचौरा में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें छात्राओं ने क्लासरूम में बीयर पार्टी की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। 29 जुलाई को हुई इस घटना में, वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ छात्राएं क्लासरूम में बर्थडे पार्टी के दौरान बीयर पी रही हैं। अन्य छात्राएं बोतल से गिलास में बीयर डाल रही हैं और सात से आठ डिस्पोजल गिलास में बीयर रखी हुई है। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद, जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए। शिक्षा विभाग की जांच टीम जब स्कूल पहुंची, तो एक छात्रा सिगरेट पीते हुए भी नजर आई। यह दृश्य देखकर टीम हैरान रह गई। जांच के दौरान पता चला कि स्कूल प्रबंधन को पहले ही इस घटना की जानकारी मिल गई थी, लेकिन उन्होंने कोई उचित कदम नहीं उठाया। जांच के प्रभारी बीईओ शिवराम टंडन ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की निष्क्रियता के कारण छात्राओं ने अपने स्कूल को नशाखोरी का अड्डा बना लिया। शिक्षा विभाग अब दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। मामले की जांच के दौरान यह भी सवाल उठ रहा है कि छात्राओं तक बीयर कैसे पहुंची। स्कूल से कुछ दूरी पर एक शराब दुकान संचालित हो रही है, जहाँ नाबालिगों को भी शराब उपलब्ध कराई जाती है। इस मामले में भी ध्यान देना आवश्यक है। इस घटना ने स्कूल की गरिमा और प्रबंधन की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...