BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

आकाशीय बिजली की चपेट: खेत में काम रहे किसान की मौत, पत्नी व पिता घायल, पढ़िए पूरी खबर…

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचपेड़ी में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फूल दास उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी किरण महंत और पिता रामदास के साथ गांव से लगे खेत में काम कर रहे थे। शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे मौसम अचानक बदल गया। काले बादलों की छंटनी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेत में काम कर रहे तीनों लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद फूल दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि किरण महंत और रामदास गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर अन्य खेत मजदूरों की नजर पड़ी, जिन्होंने तुरंत तीनों को गांव में लाया। गंभीर रूप से घायल किरण और रामदास को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....