ChhattisgarhRaftaar News Cg

सरगुजा में दर्दनाक हादसा: बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत…साथी गंभीर!

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वी के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छात्र बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर देने जा रहे थे। घटना बतौली थाना क्षेत्र के NH-43 मार्ग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलकोटा निवासी निष्क एक्का और झेराडीह निवासी अनिकेश तिवारी 12वीं बोर्ड परीक्षा देने परीक्षा केंद्र की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान शांतिपारा-कुनकुरी मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पड़ी गिट्टी में बाइक फिसल गई। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक लगभग 20 मीटर तक घिसटती चली गई।हादसे में निष्क एक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल छात्र को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....