सीपत: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 8 सितंबर को, 13 संकुल के सैकड़ों प्रतिभागी होंगे शामिल, इनकी उपस्थिति में संपन्न होगा कार्यक्रम, पढ़िए पूरी खबर…..


सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सरस्वती शिशु मंदिर जांजी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 8 सितंबर रविवार को शासकीय हाई स्कूल परिसर जांजी में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के 13 संकुल केंद्रों के सैकड़ों प्रतिभागी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित करना है।

उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग भाजपा दिलेंद्र कौशिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य एवं समाजसेवी डॉ.आर.बी. सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में ग्राम जांजी से सरपंच शिवनाथ रोहिदास, वैदिक महाविद्यालय सीपत के संस्था सचिव अशोक श्रीवास, ग्राम भारती के महासचिव जमुना प्रसाद पाटनवार और रफ्तार न्यूज सीजी के संपादक प्रांशु क्षत्रिय शामिल होंगे।

समापन समारोह शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सभापति जिला पंचायत बिलासपुर राहुल सोनवानी उपस्थित रहेंगे। इस समारोह की अध्यक्षता डॉ.आर.बी. सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश अध्यक्ष व्यापारी संघ एवं समाजसेवी मेलाराम साहु, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मस्तूरी रामनारायण राठौर, जनपद सदस्य गोपी पटेल और राजपुत क्षत्रिय महासभा बिलासपुर जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह राजपूत शामिल होंगे।

कार्यक्रम की सफलता के लिए जय मां काली शिक्षण समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह क्षत्रिय, उपाध्यक्ष धनेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष हरिहर प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य रामस्वरूप साहु और संयोजक नीरज सिंह क्षत्रिय सहित समस्त सदस्य और आचार्या तैयारियों में जुटे हुए हैं।

