BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: पिकनिक मनाने शहर के 6 युवकों की टोली पहुंची देवरी पिकनिक स्पॉट, एक का फिसला पैर, देर रात तक नहीं मिला सुराग, पुलिस कर रही मामले की जांच……

बिलासपुर:: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम देवरी में पिकनिक मनाने आये बिलासपुर के युवकों की टोली का एक युवक पैर फिसलने से नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में खोजबीन प्रारंभ की, परंतु परेशानी आने के कारण बचाव कार्य सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया।आज गोताखोरों के द्वारा युवक की तलाश की जायेगी।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर के 6 युवक ग्राम देवरी पिकनिक मनाने गए थे। इसमें राहुल यादव 24 वर्ष लिंगियाडीह रामनगर, धीरेंद्र प्रताप सिंह 24 वर्ष बहतराई, शिवम यादव रामनगर लिंगियाडीह, ऋषि अनंत 22 वर्ष राजकिशोर नगर देविका बिहार, आर्यन सिंह 25 वर्ष एवं आयुष यादव 22 वर्ष मोपका शामिल हैं। इसमें शिवम यादव लापता बताया जा रहा है। खाना बनाने के बाद युवक नहाने के लिए नदी गये। इस दौरान गहराई में शिवम का पैर फिसल गया। अथक प्रयास के बाद वे सभी युवक मिल कर अपने दोस्त शिवम को डूबने से नहीं बचा पाये। तब उन्होंने पुलिस को खबर की। सूचना पाकर पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी शंकर, बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव घटना स्थल पर पहुंच गए थे।

एसडीआरएफ टीम को बुलावाः-

पिकनिक मनाने के दौरान नदी में बहे युवक की आज सुबह के समय रेस्क्यू किया जायेगा। इसके लिए बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल वहां पर निगरानी के लिए पुलिस कर्मी तैनात किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...