BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

गणेश चतुर्थी की सुबह सीपत में सड़क हादसा, एनटीपीसी गाड़ी चलाने आए ड्राइवर की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) गणेश चतुर्थी के दिन शनिवार को सीपत थाना क्षेत्र के मटेरियल गेट के पास सुबह 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें NTPC सीपत में ड्राइवर के रूप में काम कर रहे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संजय पासवान पिता लालबचन पासवान मध्य प्रदेश के देवरिया जिले के ग्राम ओखरबीनदा भांठा निवासी, 35 वर्षीय व्यक्ति थे।

मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार पासवान 3 दिन पहले प्रयागराज से बस के माध्यम से बिलासपुर पहुंचे थे और NTPC सीपत में ड्राइवर के रूप में काम शुरू किया था। शनिवार सुबह 4 बजे वह साइलो कंपनी के काटा के घर के 100 मीटर दूर सड़क किनारे सोए हुए थे, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।

हादसे की जानकारी काटा घर के एक वर्कर ने NTPC के CISF फोर्स को दी, जिन्होंने तुरंत सीपत थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि संजय पासवान का सिर पूरी तरह से कुचला हुआ था, जिससे पुलिस घटना बड़े वाहन से होने का अंदेशा जता रहीं है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर मामले की जांच में जुट गई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा; पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर कर दी बेटी की हत्या..पिता गिरफ्तार,... बिलासपुर; अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी सहित नाबालिग गिरफ्तार; चाकू की नोक पर य... बिलासपुर; पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक: युवक की दर्दनाक मौत...बहन से मिलने जा रहा था युवक, अस्पताल ... बिलासपुर; 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: जिले के 2.78 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की द... तेज रफ्तार ट्रक ने 8 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर मौत; हादसे के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम, बैरिकेड... बिलासपुर में चरित्र शंका में पति बना हैवान; पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश..90% झुलसी म... बिलासपुर; मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए: संदिग्ध मौत के बाद भाई का फूटा दर्द; पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में बंदी की मौत पर गरमाई सियासत: मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपय... बिलासपुर; गर्दन पर ब्लेड से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार: महाराष्ट्र भाग गया था आरोपी, रेलवे स... बिलासपुर; बारात में डीजे पर नाचने के दौरान विवाद: धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार!