BilaspurCg bordChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

सरस्वती साइकिल योजना: 20 बालिकाओं को वितरित की गई साइकिल, बालिका शिक्षा को प्रोत्सान मिला: अतिथिगण…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय हाई स्कूल जांजी में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की 20 बालिकाओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर सरपंच शिवनाथ रोहिदास, उपसरपंच चेतन सिंह, शाला विकास समिति के अध्यक्ष शिव यादव, सदस्य रंजीत सिंह और राजपाल पाटले शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से की गई।

इस अवसर पर सरपंच शिवनाथ रोहिदास और शाला विकास समिती के अध्यक्ष शिव यादव ने बालिका शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाएं बालिकाओं में शिक्षा की जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हैं। उन्होंने बताया कि एक शिक्षित बालिका न केवल अपने परिवार को शिक्षित करती है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती है। साइकिल वितरण से छात्राओं को शिक्षा प्राप्ति में सुविधा हुई है, जिससे बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन मिला है और देश की प्रगति में योगदान हुआ है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रणिता मोघे द्वारा किया गया। इस दौरान प्राचार्या ज्योति तिर्की, शिक्षक चंद्रशेखर राजपुत, सनत राठौर, शिक्षिका गंगा उईके, स्वप्निल वर्मा, पूनम तिवारी, सीमा अग्रवाल, अरुणा कश्यप, नीलू सिंह और स्कूल के अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....