BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

आंगनबाड़ी में पोहा खाते साथ 3 बच्चें बीमार, 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना, 1 की हालत गंभीर, पढ़िए पूरी खबर…..

गरियाबंद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मैनपुर स्थित पीपल खुंटा मिडिल स्कूल में 23 बच्चों के मध्यान्ह भोजन के बाद बीमार होने की घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते कि अब जिले के सुपेबेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र से भी बच्चों के बीमार होने की खबर आई है। सुपेबेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में 25 से अधिक बच्चों का नाम दर्ज है, लेकिन प्रतिदिन केवल 3 बच्चे ही केंद्र में आते हैं। 3 सितंबर को सुबह 10 बजे सहायिका ने इन बच्चों को पोहा खिलाया। इसके बाद 11 बजे तक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बच्चों को सुपेबेड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बच्चों को ओडिशा के धर्मगढ़ स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हालांकि 4 सितंबर को बच्चों को घर भेज दिया गया, लेकिन देर रात ढाई साल की हेम प्रिया की तबियत फिर से खराब हो गई। फिलहाल हेम प्रिया का इलाज देवभोग के अस्पताल में चल रहा है। देवभोग के बीएमओ डॉक्टर प्रकाश साहू ने बताया कि हेम प्रिया को तेज बुखार है और शुरुआती उपचार के बाद उसकी खून की जांच की जाएगी।

ग्रामीण त्रिलोचन सोनवानी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि इन केंद्रों की निगरानी नहीं की जाती और केवल खर्च का दिखावा किया जाता है। केंद्र में महीनों से ज्यादातर बच्चे अनुपस्थित रहते हैं, लेकिन भोजन का खर्च दिखाया जाता है। 3 सितंबर की घटना के बाद से अब केंद्र में कोई बच्चा नहीं आ रहा है। इस संदर्भ में प्रभारी परियोजना अधिकारी दीपा शाह ने कहा कि मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...