ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक बना मौत का शिकार..पति ने साथियों संग मिलकर की बेरहमी से हत्या, टांगी-डंडे से किया गया हमला, 6 आरोपी हिरासत में, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरगुजा जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को महिला के पति और उसके साथियों ने घेर लिया और डंडे व टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। यह खौफनाक वारदात मंगलवार रात उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रकेली में हुई। मृतक सोनू यादव (30 वर्ष) निवासी ग्राम लटोरी थाना लखनपुर अपने दो साथियों महेश यादव व विजय यादव के साथ बाइक से रकेली बरपारा पहुंचा था। बताया जा रहा है कि सोनू का प्रेम संबंध मिथलेश यादव की पहली पत्नी से था और वह उसी से मिलने आया था। लौटते समय मिथलेश यादव ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ सोनू व उसके दोस्तों को रास्ते में रोक लिया। अचानक हमलावरों ने डंडे और टांगी से हमला कर दिया। हमले के दौरान महेश और विजय किसी तरह मौके से भाग निकले, लेकिन सोनू हमलावरों के चंगुल में फंस गया। आरोपियों ने सोनू के सिर पर बेरहमी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ सोनू को परिजन अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह…..

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक सोनू यादव का मुख्य आरोपी मिथलेश की पहली पत्नी से प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज़ था और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू की हत्या की योजना बनाई। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर उदयपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मिथलेश यादव सहित 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त टांगी और डंडे भी बरामद कर लिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बोलबम चौक में चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत: आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट: राहगीर को रोककर की गाली-गलौज और जान से मारने... बिलासपुर; मोटरसाइकिल से हो रहा था अवैध शराब का परिवहन: 120 पाव शराब और बीयर के साथ आरोपी गिरफ्तार, व... सीपत; चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत दी गई दबिश: 8 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार! चखना दुकान के बाहर खड़ी 6 लाख की ब्रेजा कार चोरी: CCTV फुटेज और साइबर ट्रैकिंग की मदद से चांपा पुलिस... बिलासपुर; भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना: कह... बिलासपुर; जिले की 486 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित, आवास प्लस 2.0 की प्रतीक्षा सूची क... सड़क पर वाहन रोककर हमला और जातिसूचक अपमान: जिला पंचायत सदस्य से भी की अभद्रता; मारपीट और धमकी के माम... जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़; क्रेटा कार और डंडा जब्त, 9 आरोपी गिरफ... बिलासपुर में सपनों की कॉलोनी बनी समस्याओं का अड्डा; मूलभूत सुविधाओं को लेकर आसमां सिटी फेस-4 के रहवा...