BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

मुक्तिधाम में तंत्र पूजा: दो तांत्रिक पकड़ाए, निवासियों ने पीटा फिर किया पुलिस के हवाले, उज्जैन से आई थी महिला, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम में शनिवार की रात एक अजीबोगरीब घटना घटित हुई। वहां जलती चिता के पास एक महिला और पुरुष तांत्रिक पूजा करते हुए पकड़े गए। दोनों ने तंत्र पूजा के लिए युवक-युवती की तस्वीरों के साथ मोमबत्तियों और दीपों का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, मौके से शराब, सिगरेट और अन्य सामग्रियां भी बरामद की गईं।

 

स्थानीय लोगों ने जब यह देखा कि तांत्रिक क्रिया की जा रही है, तो वे पहले तो डर गए, लेकिन तत्परता दिखाते हुए अधिक लोगों को साथ लेकर मुक्तिधाम पहुंचे। वहां उन्होंने पाया कि तंत्र पूजा के दौरान मोमबत्तियां और दीये जलाए जा रहे थे और युवक-युवती की तस्वीरों के साथ शराब और सिगरेट का सामान पड़ा हुआ था। लोगों ने मौके पर मौजूद तांत्रिक से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने गोलमोल जवाब दिए। इस दौरान महिला तांत्रिक मंत्रों का जाप कर रही थी, जबकि पुरुष तांत्रिक उसे रोकने का प्रयास कर रहा था। इस स्थिति से नाराज स्थानीय लोगों ने पुरुष तांत्रिक की पिटाई की और फिर दोनों को पकड़कर सिरगिट्टी थाने में सौंप दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला तांत्रिक को उज्जैन से इस पूजा के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही मामले की अधिक जानकारी साझा करने की बात की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...