BilaspurChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News CgSipat

जर्जर सड़क से सीपत के रहवासी परेशान, मरम्मत की मांग को लेकर नवाडीह वासियों ने किया तहसील कार्यालय का घेराव, 15 दिन का अल्टीमेटम, करेंगे चक्काजाम, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीपत के नवाडीह माताचौरा मोहल्ले के निवासियों ने शुक्रवार को सीपत तहसील ऑफिस का घेराव किया और जर्जर मार्ग की मरम्मत की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की जाती, तो वे नवाडीह चौक पर चक्काजाम करेंगे और कलेक्टर ऑफिस का घेराव करेंगे।

सीपत तहसील ऑफिस पहुंचे मोहल्लेवासियों ने बताया कि नवाडीह चौक से माताचौरा मोहल्ला पहुंच मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। यह मार्ग लगभग 2 किलोमीटर लंबा है और छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से पूर्व इसका निर्माण हुआ था। वर्तमान में मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन और पैदल यात्री दोनों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर बुजुर्ग नागरिक और बच्चे इस मार्ग से गुजरने में असहज महसूस कर रहे हैं और कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि पिछले वर्ष ग्राम पंचायत द्वारा मार्ग में मुरूम डालने की कोशिश की गई थी, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। कई बार इस मुद्दे की शिकायत ग्राम पंचायत सीपत में की गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इस मार्ग की मरम्मत के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जाती, तो वे नवाडीह चौक पर आंदोलन करेंगे और कलेक्टर ऑफिस का घेराव करेंगे। तहसील कार्यालय पहुंचे मोहल्लेवासियों में व्यास साहु, मनीषा साहू, रिंकू वर्मा, मंजू वर्मा, पुष्पा श्रीवास, अंजली निर्मलकर, चांदनी जायसवाल, ईश्वरी यादव, राधिका साहू, निपेन्द्र साहू, सोनू निर्मलकर, रोशन रजक, अजय यादव, अनिल सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...