BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

रतनपुर; महाअष्टमी पर मां महामाया दरबार में नतमस्तक हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, की देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना, पढ़िए पूरी खबर…….

रतनपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महाअष्टमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की आस्था का केंद्र रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। इसी क्रम में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने भी श्रद्धाभाव से मां महामाया के चरणों में नमन किया। उन्होंने मां से देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की। तोखन साहू ने नवरात्रि पर्व के इस पावन दिन शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां महामाया की आराधना कर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ के बीच उनका यह धार्मिक आचरण जनसामान्य के बीच चर्चा का विषय बना रहा। मंदिर दर्शन के उपरांत केंद्रीय मंत्री साहू तखतपुर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव राजु क्षत्रीय के निवास सावाडबरा पहुँचे, जहाँ आयोजित देवी भागवत कथा में भाग लेकर उन्होंने सत्संग श्रवण किया और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह भी ससम्मान उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...