BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

Tv का प्लग लगाते समय 8 वर्षीय बालक आया करंट की चपेट में, हो गई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा के समीपस्थ ग्राम पंचायत कडार में 8 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना 28 अगस्त की रात 8 बजे के आसपास की है। चकरभाठा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बालक का नाम डागेश्वर उर्फ मयंक वर्मा था, जो कडार के भाटापारा मोहल्ले का निवासी था। मयंक कक्षा दूसरी का छात्र था और अपने घर में टीवी देखने के लिए बिजली के बोर्ड में टीवी का प्लग लगा रहा था। इस दौरान बोर्ड का वायर छिला हुआ था और उस पर टेप नहीं लगा था। मयंक का हाथ छिले हुए वायर पर लग गया, जिससे करंट लग गया। बचने के प्रयास में वायर उसके गले में लिपट गया और उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। चकरभाठा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर परिजनों से जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ! रतनपुर में आंदोलन पर बवाल; तीन मांगों से शुरू हुआ विरोध पहुंचा 14 सूत्रीय एजेंडे तक..अब नगरवासियों न... बिलासपुर में गरबा प्रचार को लेकर विवाद : धूम्रपान और हथियार वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने की क... सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला : पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और ...