BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; गुरुनानक ढाबा में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले 4 आरोपी व 1 नाबालिग गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में असामाजिक तत्वों और बदमाशों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में चकरभाठा थाना पुलिस ने गुरुनानक ढाबा में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित तिवारी, छोटू उर्फ हितेश कश्यप, निखिल चंद्राकर, अनिल सोनी उर्फ डोम और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मामला 17 और 18 अगस्त की रात का है। ढाबा संचालक कुशल माखीजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पहले दिन रात 11 बजे आरोपी ढाबे में आकर विवाद करने लगे और अगले ही दिन रात 10 बजे पुनः ढाबे में घुस गए। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की, इनकार करने पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कांच के दरवाजे को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। साथ ही मारपीट की घटना भी की गई।रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, घटना में शामिल नाबालिग को पृथक से बाल न्यायालय पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि असामाजिक गतिविधियों और बदमाशी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में इस तरह के तत्वों के खिलाफ लगातार और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...