BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

तोता & अन्य पक्षियों को पालने में नहीं होगी कार्यवाही, आदेश हुआ स्थगित, पढ़िए पूरी खबर…….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वन विभाग ने तोता की बिक्री और उसके पालने वालों के खिलाफ कार्रवाई फिलहाल रोक दी है। लोग तोते के अलावा अन्य घरेलू पक्षी भी पाल सकेंगे। विभाग की ओर से इन पक्षियों की बिक्री और पालने के संबंध में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं वन्यप्राणी प्रभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है। अफसरों के अनुसार जब तक केंद्रीय मंत्रालय से दिशा निर्देश जारी नहीं होते तब तक कार्रवाई स्थगित रहेगी। नवा रायपुर स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने 23 अगस्त को ही तोतो एवं अन्य पक्षियों की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने घरों में तोता पालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जब्त करने के निर्देश दिए थे। उसी आदेश को स्थगित करने की घोषणा की गई है। सभी मुख्य वन संरक्षक एवं वनमंडलाधिकारियों को चिट्‌ठी भेज दी गई है। इसमें कहा गया है कि तोतों एवं अन्य पक्षी जो घरों में पाले गए हैं, उनके संबंध में फिलहाल कार्यवाही स्थगित रखी जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....