ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

इंजीनियर वैभव खंडेलवाल का नेटवर्क ध्वस्त, तीन सहयोगी गिरफ्तार….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इंजीनियर वैभव खंडेलवाल के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फर्जी कंपनी बनाकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खुद को बड़ा दवा सप्लायर बताकर नशीली दवाओं की बिक्री कर रहे थे। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने चार दिन पहले मुख्य आरोपी वैभव खंडेलवाल के पास से 17,208 गोलियां और 12 सिरप जब्त किए थे। पूछताछ के दौरान वैभव ने अपने सहयोगियों के नाम बताए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पोटिया रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी कर कुणाल यादव, वासु सिंह राजपूत और अब्दुल अलीम को संदिग्ध हालत में पकड़ा। जांच में सामने आया कि आरोपी इंजीनियर के ये सहयोगी कंपनी में पार्टनर की तरह काम करते थे। इनमें से कोई दवाओं की डील करता था, कोई ऑर्डर की व्यवस्था संभालता था और कोई ग्राहक तलाशने का काम करता था। पुलिस ने जब इन्हें पकड़ा, उस समय भी ये नशीली दवाओं की बिक्री के लिए ग्राहक ढूंढ रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से भी नशीली दवाएं मिलीं। कुणाल यादव से अल्प्रजोलम की 1 स्ट्रिप (10 गोली), वासु सिंह राजपूत से 2 स्ट्रिप (20 गोली) और अब्दुल अलीम से 15 गोली बरामद की गई। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....