BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: जनजातियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले: बोरा..शिविर में करका पहुंचे प्रमुख सचिव, हितग्राहियों को किया लाभान्वित और बांटी सामग्री, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा पीएम जनमन योजना के तहत मंगलवार को करका में आयोजित शिविर में शामिल हुए। शिविर में बैगा बिरहोर आदिवासियों के विकास की कहानी सुनी। उन्होंने कुरदर में बालक आश्रम का भी निरीक्षण किया। बच्चों से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में पीएम जनमन योजना के तहत बैगा एवं बिरहोर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित कर प्रमाण पत्र एवं अन्य सामग्री भी वितरित किया। इस दौरान यहां के बैगा एवं बिरहोर जनजातियों ने मांदर की थाप पर अपने पारंपरिक नृत्य के जरिए प्रमुख सचिव सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि पीएम जनमन योजना से पीव्हीटीजी हितग्राहियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। पीएम जनमन योजना एक महाअभियान है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान को सफल बनाने में अपना शत-प्रतिशत दें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रकृति के निकट रहने वाली जनजातियों को सभी योजनाओं का फायदा मिले। कलेक्टर अवनीश शरण ने पीएम जनमन योजना के तहत अब तक किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिविर में भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाने की सभी से अपील की। शिविर में प्रमुख सचिव और कलेक्टर ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी।

इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड और कृषि उपकरण सहित समूह की महिलाओं को चेक दिया गया। शिविर में आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने से पीव्हीटीजी हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान भी मौजूद थे। शिविर में बड़ी संख्या में बैगा एवं बिरहोर जनजाति के हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...