BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: जन चौपाल के दौरान दो बदमाशों पर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद एवं मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। इसी कड़ी में चलित थाना जन चौपाल के दौरान प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना कोनी पुलिस ने दो बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 मार्च 2026 को थाना कोनी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

ये हैं आरोपी…

सुरेंद्र टेंगवर, पिता ज्वाला प्रसाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी गतोरी

ईश्वर बंजारे, पिता रविसन, उम्र 19 वर्ष, निवासी गतोरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...