BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

MINOR RAPE CASE: 12 साल की बच्ची को बहला कर पड़ोसी ने बुलाया घर, किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, पढ़िए पूरी खबर…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता अपने घर लौटी और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने बच्ची की आपबीती सुनने के बाद तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भोजराम पिता रतिराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 65 (2) और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....