BilaspurCrimeRaftaar News CgSipat

मंगेतर ने रचाई साजिश, प्रेमी संग मिलकर होने वाले पति का कराया किडनैप – खेत में छिपकर बचाई जान! खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) दुर्ग जिले के जामुल इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार, धोखा और साजिश की ऐसी पटकथा लिखी गई जिसने सबको चौंका दिया। शादी से महज कुछ दिन पहले ही मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले पति का अपहरण करवा दिया। युवक ने खेत में रातभर छिपकर अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकेश साहू की शादी 14 अप्रैल को हेमकुमारी साहू से तय हुई थी, लेकिन हेमकुमारी पहले से ही दुर्गेश साहू नामक युवक से प्रेम करती थी। शादी को रोकने और टिकेश को रास्ते से हटाने के लिए हेमकुमारी ने दुर्गेश के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली। 18 मार्च को दुर्गेश अपने चार साथियों के साथ नागपुर से भिलाई पहुंचा। जैसे ही टिकेश काम पर निकला, एसीसी चौक के पास उसे जबरन कार में डालकर अगवा कर लिया गया। उसे मेड़ेसरा ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। किसी तरह टिकेश जान बचाकर वहां से भागा और रातभर खेत में छिपकर जान बचाई। अगली सुबह वह राहगीरों से लिफ्ट लेकर घर पहुंचा और पुलिस को सारी घटना बताई। जामुल थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। कॉल डिटेल और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने खुलासा किया कि साजिश के पीछे हेमकुमारी और उसका प्रेमी दुर्गेश थे। पुलिस ने दुर्गेश और उसके एक साथी को नागपुर से गिरफ्तार कर भिलाई लाया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने हेमकुमारी, दुर्गेश और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक और आरोपी फरार है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....