BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: ट्रेन के इंतजार में खड़े दो व्यक्ति आए चपेट में, गंभीर रूप से हुए घायल, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार की शाम लगभग 7 बजे सकरी थाना क्षेत्र के अमेरी फाटक और उसलापुर स्टेशन के बीच एक गंभीर हादसा हुआ। ट्रेन का इंतजार कर रहे दो व्यक्तियों की ट्रेन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अमेरी फाटक और उसलापुर स्टेशन के बीच हुआ, जब दोनों व्यक्ति रेल पटरियों के किनारे खड़े थे। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायल व्यक्तियों में से एक की उम्र लगभग 25 वर्ष है, जबकि दूसरे की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। घायलों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा को बुलाया गया। दोनों व्यक्तियों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....