BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर प्रेस क्लब & प्रेस ट्रस्ट भवन में हुआ ध्वजारोहण…

बिलासपुर : (प्रांशु क्षत्रिय) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार की सुबह राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। प्रातः सवा आठ बजे प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली ने ध्वजारोहण किया। झंडा फहराने के बाद उपाध्यक्ष संजीव पांडेय, सचिव दिलीप यादव, सहसचिव दिलीप जगवानी, कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक, कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे सहित वरिष्ठ और युवा पत्रकारों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने जनगणमन का गान किया। इसके पूर्व सभी पदाधिकारी और पत्रकारों ने ईदगाह चौक स्थित प्रेस ट्रस्ट भवन में भी ध्वजारोहण किया। यहां सचिव दिलीप यादव ने झंडा फहराया और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी पत्रकारों और नागरिकों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे आयोजन में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....