BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

बिलासपुर में चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को रिवरव्यू अरपा नदी किनारे गोंडपारा क्षेत्र में धारदार चाकू के साथ घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान लक्की यादव उम्र19 वर्ष और साहिल खान उम्र 19 वर्ष के रूप में की गई है, जो करबला रोड थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर के निवासी हैं।गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास धारदार चाकू बरामद हुआ। जांच के दौरान आरोपियों के पास संबंधित दस्तावेज नहीं मिले, जिससे यह मामला धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया। आरोपियों पर पूर्व में भी गंभीर अपराधों का रिकार्ड है। मामले की जांच और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक एस.आर. साहू, सउनि शीतला त्रिपाठी, प्रआर तेज कुमार, आर. रतनाकर सिंह, टंकेश साहू, गोकूल जांगडे व सैय्यद नूरूल कादीर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....