सभी विभागों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बिलासपुर के अभ्यर्थियों ने किया कैंडल मार्च

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) आज प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों ने लगभग 2000 की संख्या में शाम 6 बजे कैंडल मार्च निकाल कर बिलासपुर के गांधी चौक में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए। मामला छत्तीसगढ़ में चल रहे आरक्षण के मुद्दे को लेकर हैं, जिसमें हाई कोर्ट ने सरकार को जल्दी ही आरक्षण का नया रोस्टर निकालकर सभी भर्तियों को जल्द ही पूरा करने का निर्देश दिया है। परंतु राज्य सरकार के ढीले रवैये के कारण अभी तक सभी भर्तीयां अटकी पड़ी है। सब इंस्पेक्टर , डाटा एंट्री आपरेटर, सीजी पीएससी सहित अन्य सभी भर्तियां, जिनके परीक्षा हो चुके है या होने वाले है। वे सभी आरक्षण के मुद्दे को लेकर रुक गए हैं। इससे पहले राज्य में एसटी 32%, एससी 12% तथा ओबीसी 14% आरक्षण प्राप्त था। इस आंदोलन के बीच अभ्यर्थी निलेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि विद्यार्थियों की मांग हैं कि जल्द ही सरकार इस पर फैसला ले अन्यथा आगे चलकर सभी अभ्यर्थी और अधिक संख्या में सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
