महिला से छेड़खानी कर जान से मारने की धमकी…! सहमी पीड़िता पहुँची थाना….! आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में….

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15.02.2023 को पीड़िता ने थाना सरकण्डा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी शादी करीब 01 वर्ष पूर्व दैहानपारा में हुई थी, इसका पति शराबी प्रवृत्ति का है, जो इसके नदोई भाई सूर्या साहू के राईस मिल में काम करता है। जिससे सूर्या साहू इसके घर आना जाना करता था एवं आते-जाते इसके साथ छेड़खानी करता है। जिस बारे में पति को बताने पर सूर्या साहू का पक्ष लेते हुये चूप करा देता था कि वर्ष 2022 में वट सावित्री पूजा के दिन पीड़िता घर में अकेली थी, परिवार के अन्य सदस्य पूजा करने मंदिर गये थे, तब आरोपी सूर्या साहू आया और मौका पाकर बेईज्जत करने के नियत से हाथ बांह एवं सीना को पकड़कर जबरन छेड़छाड़ करने लगा, जब चिल्लाई तो किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। जिससे डर के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, पीड़िता के उक्त रिपोर्ट पर धारा 354, 354 (क), 506 भादवि पंजीबद्ध कर घटना की सूचना से सरकंडा पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल आरोपी की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुये, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की तलाश कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया।
आरोपी-
1. सूर्या साहू पिता भुवन लाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी नवागांव थाना रतनपुर जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान-
थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, म.प्र. आर. संगीता नेताम, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिक, सोनू पाल, विवेक राय।
