BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

RATANPUR: महामाया नगरी रतनपुर का होगा विकास, केंद्रीय पर्यटन मंत्री के बाद सड़क व परिवहन मंत्री से मिले तोखन, नर्मदा एक्सप्रेस-वे को रतनपुर कॉरिडोर से जोड़ने को लेकर हुई चर्चा, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रस्तावित नर्मदा एक्सप्रेस वे को रतनपुर कॉरिडोर से जोड़ने के लिहाज से गुरुवार को संसद भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर से सांसद तोखन साहू ने केंद्रीय सड़क, परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। श्री साहू ने मुलाकात के दौरान बताया कि रतनपुर स्थित महामाया देवी मंदिर की गिनती देश भर में स्थापित सिद्ध पीठों में की जाती है। साथ ही यह नगरी अपने धार्मिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के कारण ख्यातिप्राप्त है। इस पहल से धार्मिक नगरी को बढ़ावा मिलेगा। शहरी आवास केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने मंत्री बनने से पहले ही जिले में आस्था की केंद्र बिन्दु महामाया मंदिर और धार्मिक नगरी रतनपुर को प्रसाद योजना के तहत कॉरिडोर से जोड़ने की मंशा जताई थी। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद लगातार इस दिशा में प्रयासरत हैं। इसी क्रम में तोखन साहू ने सड़क परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी से मुलाकात की और उन्हें बताया कि नर्मदा एक्सप्रेस-वे को अमरकंटक से होकर रतनपुर को जोड़ने पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

वही राष्ट्रीय राजमार्ग 130 के अंतर्गत आने वाले ऊर्जा नगरी कोरबा एवं एन.टी.पी.सी. सीपत को जोड़े जाने से ओद्योगिक क्षेत्र के आयात निर्यात में हो रही असुविधा से बचा जा सकेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद भवन के पटल पर नर्मदा एक्सप्रेस-वे की प्रस्तावना रखी जो कि अमरकंटक के कबीर चबूतरा से शुरू होकर डिंडोरी से जबलपुर, ओबेदुल्लागंज, बुधनी, नसरुल्लागंज, संदलपुर, करनावद, इंदौर, धार, सरदारपुर और झाबुआ (मध्य प्रदेश/ गुजरात सीमा) तक विस्तारित होना है, जिसकी कुल लंबाई 906 किलोमीटर है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा प्रस्तुत किए गए मांग पत्र स्वीकार किए जाने की दशा में नर्मदा एक्सप्रेस- वे की लंबाई में अमरकंटक से रतनपुर तक लगभग 124 किलोमीटर की वृद्धि की जा सकती है। एक तरह से देखा जाए तो बिलासपुर जिला को मिलने वाला पहला यह एक्सप्रेस वे होगा जो बिलासपुर जिला सहित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं गुजरात के व्यावसायिक विकास के लिये भी गेमचेंजर साबित हो सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!