BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल..वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को सौंपा त्यागपत्र, व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रदेश की सबसे बड़ी धार्मिक स्थलों में शामिल लूतरा शरीफ दरगाह की नवगठित प्रबंधन समिति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। दरगाह का प्रभार संभालने के महज एक दिन बाद समिति के छह पदाधिकारियों और सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। सभी ने रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय पहुंचकर बोर्ड अध्यक्ष के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम अपना त्यागपत्र सौंप दिया। इस्तीफा देने वालों में समिति के सरपरस्त इरशाद अली, सेक्रेटरी रियाज अशरफी, नायब मुतवल्ली मोहम्मद सिराज, रोशन खान तथा सदस्य हाजी गुलाम रसूल साबरी और अब्दुल रहीम शामिल हैं। सभी 23 जून 2026 को वक्फ बोर्ड द्वारा गठित 20 सदस्यीय प्रबंधन समिति का हिस्सा थे। पदाधिकारियों ने अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत एवं अपरिहार्य कारणों का उल्लेख करते हुए कहा है कि वे अपने दायित्वों का नियमित और प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में असमर्थ हैं। इसी वजह से उन्होंने स्वेच्छा से तत्काल प्रभाव से अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने वक्फ बोर्ड से त्यागपत्र स्वीकार कर उन्हें सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। साथ ही नवगठित समिति के सफल संचालन और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम को ही पुरानी इंतेजामिया कमेटी ने खादिमों की मौजूदगी में हाजी मोहम्मद इकबाल हक की अध्यक्षता वाली नई प्रबंधन समिति को दरगाह का विधिवत प्रभार सौंपा था। प्रभार हस्तांतरण के अगले ही दिन छह पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे से दरगाह की नई व्यवस्था को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने अपने पत्र में केवल व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार!