BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बारिश का मौसम शुरू होते ही जहरीले सांपों का खतरा भी बढ़ गया है। जिले के ग्राम सेंवार में करैत सांप के डसने से 60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। जानकारी के अनुसार ग्राम सेंवार निवासी राजिम बाई लोनिया (60) पति मुखीराम लोनिया बुधवार देर रात करीब दो बजे घर से आंगन स्थित बाथरूम जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान दरवाजे के पास बैठे जहरीले करैत सांप पर उनकी नजर पड़ गई। अचानक सांप को देखकर वह घबरा गईं और पीछे हटने लगीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ीं। मौके का फायदा उठाकर करैत ने उनके हाथ में डस लिया। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि करैत के जहर का असर अधिक होने के कारण गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

बरसात में बरतें विशेष सावधानी….

विशेषज्ञों के अनुसार बरसात के मौसम में करैत, नाग और अन्य जहरीले सांप सूखी एवं सुरक्षित जगह की तलाश में घरों, आंगनों, बाथरूम और आसपास के क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में रात के समय बाहर निकलते समय टॉर्च का उपयोग करें, पैरों में जूते या चप्पल अवश्य पहनें तथा घर और आसपास की नियमित साफ-सफाई बनाए रखें। यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के भरोसे समय बर्बाद न करें। पीड़ित को बिना देर किए निकटतम अस्पताल पहुंचाना ही उसकी जान बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत! बिलासपुर; शिक्षक सिर्फ पढ़ाएं नहीं, संस्कार भी गढ़ें: कलेक्टर संजय अग्रवाल, दो दिन में लक्ष्य पूरा क... बिलासपुर; 3 से 6 हजार में कैसे चलेगा घर..वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कोटवारों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्... सीपत; खेल मैदान के नाम पर 1.30 लाख का भुगतान, काम नहीं होने का आरोप, सरपंच पर गबन के आरोप! बिलासपुर; नकटी विस्थापन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री का पुतला फूंका..बेघर परिवारों... बिलासपुर; विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा: छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक पर अभद्रता का लगाया आरोप,... बिलासपुर; बकाया किराया नहीं चुकाने पर निगम का एक्शन: नए बस स्टैंड की 20 से अधिक दुकानें सील, एक सप्त...