BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर एक युवती का तीन वर्षों तक कथित रूप से दैहिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने आरक्षक सुमंत मिरी उर्फ संतन मिरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी पहले तखतपुर थाने में पदस्थ था और वर्तमान में बिलासपुर पुलिस लाइन में अटैच है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी आरक्षक से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताकर युवती से शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार विवाह का आश्वासन देकर करीब तीन वर्षों तक उसका शोषण करता रहा। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पहले से विवाहित है और दो बच्चों का पिता भी है। उसने अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाकर युवती को शादी का झूठा भरोसा दिया। जब पीड़िता ने विवाह करने का दबाव बनाया, तो आरोपी उससे दूरी बनाने लगा और विवाद करने लगा। खुद को ठगा महसूस होने पर युवती ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। तखतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार!