BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान…दूसरे कमरे में बंद मिले दो मासूम बच्चे, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर स्थित एक किराए के मकान में शनिवार सुबह सामने आई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। घर के भीतर पति-पत्नी मृत अवस्था में मिले। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। मृतकों की पहचान अशोक देवांगन (52 वर्ष) और उनकी पत्नी धनेश्वरी देवांगन (40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अशोक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि धनेश्वरी का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। महिला के गले पर कुल्हाड़ी से कई वार के गहरे निशान मिले हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच मोहल्लेवासियों को घर से किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और मकान मालिक को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। एक ओर पति फंदे पर लटका था, वहीं दूसरी ओर पत्नी का शव कमरे में पड़ा था। घटना के समय दंपति के दो मासूम बच्चे घर के दूसरे कमरे में बंद मिले। पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि बच्चों के बयान इस सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम साबित हो सकते हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक अशोक देवांगन सब्जी बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था और घर पर ही रह रहा था। ऐसे में पुलिस आर्थिक तंगी, व्यवसाय में नुकसान, पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव सहित सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!