BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत…पुलिस जांच में जुटी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाड़म में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। खेत में घेराबंदी का काम करते समय मां और उसके दो बेटे करंट की चपेट में आ गए, जिससे तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोटा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भाड़म निवासी दसन बाई शुक्रवार सुबह अपने खेत में मवेशियों के प्रवेश को रोकने के लिए मेड़ पर जीआई तार और नायलॉन रस्सी से घेराबंदी कर रही थीं। इस दौरान उनके साथ बड़ा बेटा विवेक सिंगरौल (23 वर्ष) और छोटा बेटा सत्यव्रत सिंगरौल (14 वर्ष) भी मौजूद था। काम के दौरान अचानक जीआई तार में करंट प्रवाहित हो गया और तीनों उसकी चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि संभलने का मौका तक नहीं मिला और तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका के पति सीताराम सिंगरौल, जो पेशे से चालक हैं, घटना के समय काम पर गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर जब पत्नी और दोनों बेटे घर पर नहीं मिले तो उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की। काफी खोजबीन के बाद जब वे खेत पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। खेत में पत्नी और दोनों बेटों के शव पड़े थे। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर वे बदहवास हो गए और तत्काल कोटा थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, करंट आने के कारणों की पड़ताल.

सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम होने के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। शनिवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करंट लगना सामने आया है। हालांकि खेत में लगे जीआई तार में करंट कैसे प्रवाहित हुआ, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी विद्युत लाइन के संपर्क या अन्य तकनीकी कारण से तार में करंट आया होगा। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार!