Raftaar News Cg

लक्ष्मी उत्सव समिति द्वारा कटहा में डाँस प्रतियोगिता

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) डींडेश्वरी माता मंदिर मल्हार के समीप ग्राम कटहा के मंदिर मोहल्ले में दीपावली पर्व के अवसर पर लक्ष्मीउत्सव समिति द्वारा धनतेरस के दिन से मां लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां युवाओं के द्वारा मंगलवार शाम को डांस प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे बढ़ चढ़ कर युवाओं एवं बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांव के बुजुर्ग रामायण पटेल एवं विशिष्ट अतिथि पारस दास वैष्णव, फिरत राम यादव ने मां लक्ष्मी जी की प्रतिमा में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। बच्चों ने छत्तीसगढ़ के सुवा नृत्य सहित विभिन्न नृत्यों में प्रस्तुति दी। नृत्य कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त डीएक्स ग्रुप सेमरिया, द्वितीय स्थान आरती पटेल, तृतीय स्थान राजू निषाद भरारी, चतुर्थ स्थान आरती पूनम ग्रुप, पंचम स्थान शशि ग्रुप कटहा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने आयोजन समिति के अंजीत पटेल, राहुल यादव, दीपक यादव, पुरुषोत्तम पटेल,विजय पटेल, गोपी, सुनील, शैलेंद्र, मुकेश, सोहन, तिहारू, लछराम, राजेश, बरातु, हिमांशु, व छोटेलाल सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...