शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय सोंठी में हुआ शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम…!! बच्चे हैं गीली मिट्टी, जिन्हें संवारने और तराशने का काम कर रहे गुरुजन: नूरी….??


सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोंठी के शाला प्रवेश उत्सव में ज़िला पंचायत सदस्य नूरी दिलेंद्र कौशिल ने कहा कि आज ये जो छोटे बच्चे शाला में प्रवेश ले रहे है ये ही भविष्य में भारत का नाम रौशन करेंगे, इनमें से कई बच्चे डॉ.इंजीनियर, प्रोफ़ेसर, कलेक्टर, वैज्ञानिक बनेंगे और देश प्रदेश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज ये बच्चे गीली मिट्टी है और उसको तराशने और संवारने का काम आज के ये गुरुजन कर रहे है।


वही इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलेंद्र कौशिल ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से आज जिस प्रकार इन बच्चों का स्वागत हो रहा है, मुझे उम्मीद है कि शाला परिवार इन बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए काम करेगी। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान नवीन कक्षाओं में विद्यार्थियों का टीका लगाकर मिठाई खिलाकर, किताबें तथा गणवेश प्रदान करके स्वागत किया गया, साथ ही कक्षा आठवीं से नवमी में प्रवेश करने वाली छात्राओं को सरस्वती योजना के तहत सायकल का वितरण भी ज़िला पंचायत सदस्य नूरी दिलेंद्र कौशिल के हाथों किया गया।


इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि नागेश्वर सिंह ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि घनश्याम सिंह, युवा कार्यकर्ता तामेश प्रजापति, इकाई अध्यक्ष टीका राम चंद्राकर, देवानंद मिश्रा, कल्पना मिश्रा, पूर्व सरपंच कुमारी बाई, सविता ठाकुर, कोमल चंद्रिकापुरे, संस्था की प्राचार्या श्रीमती एल. जेठे, प्रधान पाठक श्रीमती अनुराधा तिवारी, प्रधान पाठक योगेश भारद्वाज, संकुल समन्वयक पालेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन तथा संस्था के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

