BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR: MORNING WALK पर निकली महिला के गले से मंगलसूत्र झपट्टा मारने वाले 4 आरोपी पहुंचे जेल, 200 CCTV खंगालने के बाद हुआ मामले का खुलासा, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मॉर्निंग वॉक करने पति के साथ निकली महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटने वाले 4 आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिलक नगर निवासी मेघा दाभड़कर उम्र 58 वर्ष 23 जुलाई की सुबह 5 बजे अपने पति अरूण दाभड़कर के साथ मार्निंग वाक पर निकली थी। वह अरपा नदी के किनारे रिवर व्यू मिक्सिंग प्लांट के पास पैदल चल रही थी, उनके पति करीब 500 मीटर की दूरी पर विपरीत दिशा पर मार्निंग वाक कर रहे थे। उसी समय 5.35 बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे और महिला के गले में पहने सोने के मंगलसूत्र को झपट्टा मारकर लूटकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम आसपास लगे 200 सीसीटीवी कैमरे की जांच की। वीडियो फुटेज में संदेहियों की पहचान की गई और घेराबंदी कर आरोपी शेख फजुद्दीन उर्फ लाल उम्र 19 वर्ष निवासी तैयबा चौक खान बाड़ी, कृष्णा उपाध्याय ऊर्फ मोहन उम्र 20 वर्ष निवासी अग्रसेन चौक, दीप शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी 27 खोली, तनिष्क सलूजा उम्र 21 वर्ष निवासी अजीत अपार्टमेंट को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया है। जिनसे लूट की गई मंगलसूत्र जप्त कर जेल भेज दिया गया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...