राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ!


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राज्यपाल रमेन डेका शुक्रवार, 9 अक्टूबर को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सरकंडा स्थित खेल परिसर में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं कैडेट बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 9.30 बजे लोक भवन, रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। करीब 11.30 बजे वे बिलासपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11.50 बजे सर्किट हाउस से सरकंडा स्थित खेल परिसर के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल दोपहर 12 बजे खेल परिसर में आयोजित जूडो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में राज्यभर से सब-जूनियर एवं कैडेट वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल दोपहर 1 बजे खेल परिसर से रवाना होकर 1.10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां भोजन के पश्चात दोपहर 2 बजे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल के बिलासपुर प्रवास को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकंडा स्थित खेल परिसर में होने वाले उद्घाटन समारोह को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में भी उत्साह है।

