ChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

अंबिकापुर में डिप्टी CM अरुण साव ने स्कूटी से शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सत्तीपारा में गंदगी और तालाब की बदहाली देख अधिकारियों को फटकार लगाई...

अंबिकापुर। शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शुक्रवार सुबह अचानक सड़क पर उतर आए। खास बात यह रही कि वे सरकारी वाहन के बजाय खुद स्कूटी चलाकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में निरीक्षण करने पहुंचे। हेलमेट लगाए डिप्टी सीएम ने सत्तीपारा इलाके में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे कचरे के ढेर और तालाब में फैली गंदगी देखकर उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।

मूर्ति विसर्जन के बाद तालाब में पड़ा है कचरा

सत्तीपारा के तालाब में मूर्ति विसर्जन के बाद बची लकड़ियां और अन्य सामग्री अब तक पूरी तरह नहीं हटाई गई है। तालाब में गंदगी की स्थिति को देखकर डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से इसकी जानकारी ली और सफाई कार्य में देरी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवरात्रि से पहले तालाब समेत आसपास के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए। उनका कहना था कि आगामी नवरात्रि के दौरान फिर मूर्ति विसर्जन होने से तालाब में गंदगी और बढ़ सकती है, इसलिए पहले से तैयारी करना जरूरी है।

समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अरुण साव ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों की नियमित सफाई पर भी जोर दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ! रतनपुर में आंदोलन पर बवाल; तीन मांगों से शुरू हुआ विरोध पहुंचा 14 सूत्रीय एजेंडे तक..अब नगरवासियों न... बिलासपुर में गरबा प्रचार को लेकर विवाद : धूम्रपान और हथियार वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने की क... सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला : पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और ... साहू समाज की मांग पर बनी सहमति : नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, नए स्थान पर बनेगा ‘ज्योति सेवा सं... धमतरी में पेट्रोल पंप उड़ाने की कोशिश : दो बाइकों में लगाई आग, नोजल जलाने पहुंचा सनकी युवक, CCTV में...