BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बेलतरा में विकास का बड़ा धमाका; 18.96 करोड़ से संवरेंगी सड़कें, बनेंगी नालियां और चाटीडीह में बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स..उपमुख्यमंत्री साव ने दी बड़ी सौगात! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाकों में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत बड़ी स्वीकृति मिली है। विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में नगर पालिक निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक-07 के लिए कुल 18 करोड़ 96 लाख 8 हजार रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इसके तहत सड़क, नाली, विद्युतीकरण और व्यावसायिक अधोसंरचना से जुड़े तीन प्रमुख कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम बनाने, जल निकासी व्यवस्था बेहतर करने और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है।

माता करमा चौक से मोपका बायपास तक सड़क-नाली और विद्युतीकरण…..…

स्वीकृत कार्यों में सबसे बड़ी राशि माता करमा चौक से मोपका बायपास तक सड़क, नाली एवं विद्युतीकरण के लिए मंजूर की गई है। इस परियोजना पर 9 करोड़ 38 लाख 44 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क और नाली निर्माण से यातायात तथा जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, वहीं विद्युतीकरण से संबंधित सुविधाओं का भी विस्तार होगा। खमतराई रोड पर सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 4 करोड़ 58 लाख 39 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस कार्य से स्थानीय लोगों के आवागमन और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मदद मिलने की उम्मीद है। चाटीडीह में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 4 करोड़ 99 लाख 25 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। कॉम्प्लेक्स बनने से क्षेत्र में व्यापार के लिए बेहतर अधोसंरचना विकसित करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत नगर पालिक निगम बिलासपुर के लिए कुल 38 करोड़ 23 लाख 82 हजार रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। इसमें जोन-07 के लिए 18 करोड़ 96 लाख 8 हजार रुपये, जबकि जोन-08 के लिए 3 करोड़ 90 लाख 98 हजार रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई है। जोन-07 के लिए मिली स्वीकृति को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सड़क, नाली, विद्युतीकरण और व्यावसायिक सुविधाओं से जुड़े इन कार्यों से क्षेत्र की बुनियादी अधोसंरचना को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

विधायक सुशांत शुक्ला ने जताया आभार…..…

विधायक सुशांत शुक्ला ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेलतरा विधानसभा के शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। जोन-07 के लिए 18.96 करोड़ रुपये के कार्यों की मंजूरी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, विद्युतीकरण और व्यावसायिक अधोसंरचना से जुड़े कार्य आम नागरिकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। बेलतरा को आधुनिक और सुविधायुक्त विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए आगे भी क्षेत्र की जरूरतों और नागरिकों की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के प्रयास जारी रहेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा में विकास का बड़ा धमाका; 18.96 करोड़ से संवरेंगी सड़कें, बनेंगी नालियां और चाटीडीह में बनेगा ... बिलासपुर में रेस्क्यू किए खच्चरों की सुपुर्दगी पर सवाल; गौठान से महापौर पति के ईंट-भट्ठे पहुंचाने का... गरबा की ड्रेस, हाथ में सिगरेट और पिस्टलनुमा वस्तु; वायरल वीडियो पर पुलिस का शिकंजा..9 गिरफ्तार! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ!