BilaspurChhattisgarhCrimeHealthPoliticsRaftaar News Cg

RAIPUR: आयुष्मान कार्ड का गलत उपयोग कर रहे निजी अस्पताल के संचालक, प्रदेश के 48 अस्पतालों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, 11 पर लगाया गया जुर्माना, देखिए लिस्ट……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आम जन के लिए एक अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत समस्त पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवायें प्रदाय की जा रही है। अपने आर्थिक लाभ की दृष्टि से कई अस्पताल नियमों की अवहेलना कर मरीजों के अधिकार (आयुष्मान कार्ड) का दुरूपयोग करते हुए शासन को गुमराह कर रहे हैं । इसी कारण शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के सुचारू रूप से क्रियान्यवन हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियम विरुद्ध कार्य कर रहे अस्पतालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत वर्ष 2024 में अब तक कुल 48 अस्पतालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। इन 48 अस्पतालों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर जाँच उपरांत, 11 अस्पतालों के विरुद्ध जुर्माना लगाया जा चुका है एवं 1 अस्पताल का पंजीयन निरस्त किया गया है। इन अस्पतालों के विरुद्ध आयुष्मान कार्ड से ईलाज करने के बाद भी हितग्राहियों से अतिरिक्त नगद राशि लेने, आर्थिक लाभ हेतु नियम विरुद्ध अनावश्यक रूप से मरीजों को योजना अंतर्गत भर्ती किये जाने एवं अवैधानिक तौर पर योजना के तहत गर्भाशय के ऑपरेशन करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुयी थी।

इन 11 अस्पतालों के विरूद्ध की गई कार्यवाही:-

1. जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव पर 15 हजार रुपए का अर्थदंड।

2. श्री आरोग्यम हॉस्पिटल पर 11 लाख 41 हजार रुपए का अर्थदंड।

3. अंकुर हॉस्पिटल रायपुर पर 1 लाख 40 हजार का अर्थदंड।

4. माँ यशोदा हॉस्पिटल जिला-गरियाबंद पर 6 लाख 60 हजार रूपए।

5. श्री राम हॉस्पिटल झलप, महासमुंद पर 11 लाख 41 हजार रूपए।

6. अशोका हॉस्पिटल रायपुर पर 31 लाख 60 हजार रूपए।

7. ओमकार हॉस्पिटल बिलासपुर पर 1 लाख 82 हजार रूपए।

8. साईं समर्थ हॉस्पिटल रायपुर पर 4 लाख 25 हजार रूपए।

9. CIMT हॉस्पिटल रायपुर पर 11 लाख 8 हजार रूपए।

10. केयर एंड क्योर हॉस्पिटल बिलासपुर पर 12 लाख 74 हजार 900 रूपए अर्थदंड।

11. स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल दुर्ग पर 24 लाख 44 हजार 700 का अर्थदंड।

48 अस्पतालों में से शेष 33 अस्पताल जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, उनके द्वारा प्राप्त स्पष्टीकरण पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर जल्द ही नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा में विकास का बड़ा धमाका; 18.96 करोड़ से संवरेंगी सड़कें, बनेंगी नालियां और चाटीडीह में बनेगा ... बिलासपुर में रेस्क्यू किए खच्चरों की सुपुर्दगी पर सवाल; गौठान से महापौर पति के ईंट-भट्ठे पहुंचाने का... गरबा की ड्रेस, हाथ में सिगरेट और पिस्टलनुमा वस्तु; वायरल वीडियो पर पुलिस का शिकंजा..9 गिरफ्तार! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ!