BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: पुलिस ने रेल्वे के 10 क्विंटल कबाड़ से भरा पिकअप पकड़ा, ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही मामले की जांच….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तारबाहर पुलिस ने रेलवे के लोहे से भरे एक पिकअप को जब्त किया है। ड्रायवर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने तिफरा के कबाड़ी का समान बताया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

तारबाहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अंडरब्रिज के पास एक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10 बी एन 6816 खडा खडा है, जिसमें एल्यूमिनियम कबाड़ और रेलवे का कबाड़ भरा है। तत्काल थाना तारबाहर व आरपीएफ की संयुक्त टीम वहां पहुंची, घेराबंदी कर पिकअप को चेक किया, जिसमे रेल्वे का कबाड़ भरा हुआ मिला, जिसका वजन करीबन 10 क्विंटल है। इसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 80 रुपए है। पुलिस ने पोर्टर खोली चुचुहियापारा शिव मंदिर के पास रहने वाले ड्रायवर लालमन सिंह पिता अकाली सिंह उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो वह किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, उसने बताया कि सामान तिफरा निवासी कबाड़ी फिरोज मेमन का है। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। वहीं आरोपी लालमन सिंह को आर.पी.एफ बिलासपुर ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत.....