BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत के दामोदार ज्वैलर्स से 40 लाख की चोरी, मौके पर पहुंचे परिवार पर नकाबपोशों ने की पत्थर बाजी, पुलिस कर रही मामले की जांच….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार की सुबह सीपत के एचडीएफसी बैंक के सामने स्थित दामोदर ज्वैलर्स से 40 लाख कीमती जेवरातों व नगदी चोरी की घटना सामने आई हैं। घटना के बाद फोरेंसिक, सर्च डॉग सहित सीपत पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

दामोदर ज्वैलर्स के दुकान संचालक दामोदर गुप्ता पिता सीताराम गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार वे सोमवार को पारिवारिक शादी में सम्मिलित होने पूरे परिवार के साथ बिलासपुर गए हुए थे। शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद वे रात करीबन 2.30 बजे सेलेरियो कार क्रमांक सीजी 10 यू 8925 से वापस सीपत लौट रहे थे, जिस दौरान उनके साथ उनका पूरा परिवार था। जैसे ही वे अपने दुकान के सामने पहुंचे, तभी उन्होंने देखा की दुकान के पास कुछ नकाबपोश उनके कार में पत्थर बाजी करने लगे। पत्थरबाजी के बाद सहमे परिवार दुकान से थोड़े दुर में जाकर कार रोके और 112 की टीम को सूचना दिए। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा की दुकान के शटर का लॉक, ग्लास टूटा पड़ा था और सामने ही पत्थर, लकड़ी रखा हुआ था। वहीं सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन कटा हुआ था। दुकान में रखे 30 किलों चांदी, 200 ग्राम सोने के जेवरात व गुल्लक में रखे 50 हजार नगद गायब थे। मौके पर पहुंची 112 टीम चोरों को ढूंढने निकली, तब उन्हें मटेरियल गेट के सामने चखना दुकान के पास बाइक क्रमांक सीजी 10 बीई 3186, कपड़ा व लोहे का सब्बल मिला। 112 टीम ने इस घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी उदयन बेहार व थाना प्रभारी निलेश पांडेय घटनास्थल पहुंचे। जहां सर्च डॉग व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम द्वारा जांच की जा रही हैं।

सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काट दिए चोर:-

दुकान संचालक ने बताया की जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चैक किया, उसमें 2 नकाबपोश युवक दिखे। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन अचानक बंद हो गया। वहीं दुकान के सामने एचडीएफसी बैंक व शहर के अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालकर सीपत पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

एचडीएफसी एटीएम में रहता हैं गार्ड, नहीं आया था….

दुकान के संचालक दामोदर प्रसाद गुप्ता ने बताया की उनके दुकान के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में प्रतिदिन रात में एक गार्ड ड्यूटी पर रहता हैं। लेकिन सोमवार की रात वह एटीएम में कैश उपलब्ध नहीं होने के कारण ड्यूटी पर नहीं आया था। उसी रात यह चोरी की वारदात हो गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार!