ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पेट्रोल डालकर बहू को जलाने की कोशिश; 26 वर्षीय महिला गंभीर झुलसी..FIR के बाद गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप!

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नरोधी गांव में 26 वर्षीय महिला को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना में लीला पाली गंभीर रूप से झुलस गईं। पीड़िता ने अपने पति, ससुर रूप सिंह पाली और सास कुंती पाली पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक घटना 4 सितंबर की है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है, लेकिन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने का आरोप है। गंभीर रूप से झुलसी लीला ने एसपी को भी लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। दो छोटे बच्चों की मां लीला ने वीडियो जारी कर सरकार और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी हो रही है, जिससे उन्हें सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। मामला गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कवर्धा से जुड़ा होने के कारण भी चर्चा में है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। अब सवाल है कि एफआईआर के बावजूद गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई और जांच किस स्तर पर पहुंची है?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सकरी में ताला तोड़कर 6 लाख के जेवर-नकदी पार; तीन आरोपी गिरफ्तार..बुलेट भी जब्त! बिलासपुर में पड़ोसी ही निकली चोर; सूने मकान से 38 हजार की सोने की चेन पार..महिला गिरफ्तार! पेट्रोल डालकर बहू को जलाने की कोशिश; 26 वर्षीय महिला गंभीर झुलसी..FIR के बाद गिरफ्तारी नहीं होने का ... सीपत में गाली देने से रोका तो टंगिया से हमला..पुरानी रंजिश में खूनी झड़प, तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर में 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण, खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश! सीपत में चीतल का शिकार कर मांस पकाने की तैयारी; वन विभाग ने दबिश देकर दो आरोपियों को दबोचा! सीपत; जंगल बचाने का संकल्प, प्लास्टिक के खिलाफ अभियान..बोईरपड़ाव खोंधरा नेचर कैंप में चला सफाई और जा... भूपेश बघेल के खिलाफ विजय बघेल की चुनाव याचिका : हाईकोर्ट में विजय बघेल की गवाही दर्ज, 13 अक्टूबर को ... बालोद एसिड अटैक में बड़ा खुलासा : प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर रची थी साजिश, शादी से इनकार पर कराया ह... GRP के बर्खास्त कांस्टेबल की काली कमाई का हिसाब : 46 लाख की आय में मिली 62 लाख की संपत्ति, ACB ने पे...