BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत में गाली देने से रोका तो टंगिया से हमला..पुरानी रंजिश में खूनी झड़प, तीन आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुकदा में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हिंसक हो गया। गाली-गलौज करने से मना करने पर एक युवक ने ग्रामीण पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण के हाथ और भुजा में चोट आई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम कुकदा निवासी लतेल राम लैहर्षण खेती-किसानी का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि 5 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर पहुंचा था। इसी दौरान पड़ोसी तिलेश कुमार सूर्यवंशी पुरानी बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। लतेल राम ने गाली देने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि तिलेश ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और टंगिया से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में लतेल राम के दाहिने पंजे और भुजा में चोट लगी। शिकायतकर्ता ने दिनाराम सूर्यवंशी और प्रमिला सूर्यवंशी पर भी हाथ-मुक्का से मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सीपत पुलिस ने तिलेश सूर्यवंशी, दिनाराम सूर्यवंशी और प्रमिला सूर्यवंशी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस विवाद की पृष्ठभूमि और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सकरी में ताला तोड़कर 6 लाख के जेवर-नकदी पार; तीन आरोपी गिरफ्तार..बुलेट भी जब्त! बिलासपुर में पड़ोसी ही निकली चोर; सूने मकान से 38 हजार की सोने की चेन पार..महिला गिरफ्तार! पेट्रोल डालकर बहू को जलाने की कोशिश; 26 वर्षीय महिला गंभीर झुलसी..FIR के बाद गिरफ्तारी नहीं होने का ... सीपत में गाली देने से रोका तो टंगिया से हमला..पुरानी रंजिश में खूनी झड़प, तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर में 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण, खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश! सीपत में चीतल का शिकार कर मांस पकाने की तैयारी; वन विभाग ने दबिश देकर दो आरोपियों को दबोचा! सीपत; जंगल बचाने का संकल्प, प्लास्टिक के खिलाफ अभियान..बोईरपड़ाव खोंधरा नेचर कैंप में चला सफाई और जा... भूपेश बघेल के खिलाफ विजय बघेल की चुनाव याचिका : हाईकोर्ट में विजय बघेल की गवाही दर्ज, 13 अक्टूबर को ... बालोद एसिड अटैक में बड़ा खुलासा : प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर रची थी साजिश, शादी से इनकार पर कराया ह... GRP के बर्खास्त कांस्टेबल की काली कमाई का हिसाब : 46 लाख की आय में मिली 62 लाख की संपत्ति, ACB ने पे...