BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat
सीपत; महुआ शराब का खेल बेनकाब..12 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार!


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीपत पुलिस ने ग्राम जेवरा में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2400 रुपये है, बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर 6 अक्टूबर को ग्राम जेवरा में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पंचराम नेताम (56) निवासी जेवरा को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
