Raftaar News Cg

देवरीखुर्द स्वास्थ्य केंद्र में नहीं है, स्टॉफ इन्हीं समस्याओं को लेकर सीएमएचओ श्रीवास्तव से मिले बी पी सिंह, जल्द निराकरण का आश्वासन

सीपत:- ( प्रांशु क्षत्रिय) देवरीखुर्द स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के लचर होने का हवाला देते हुए, भाजपा नेताओं के प्रतिनिधी मण्डल ने मंगलवार को सी एच एमओ कार्यालय पहुंचकर देवरीखुर्द स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और जल्द निराकरण की मांग की।

मस्तूरी विधायक प्रतिनिधि बी पी सिंह ने कहा कि पूर्व में भी स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख अधिकारी सीएमओ को लोगों की समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नहीं हुई है, बी पी सिंह के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनिल श्रीवास्तव से भेंट कर बताया कि देवरीखुर्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी के चलते आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। देवरीखुर्द में पदस्थ डॉ. श्रेया मुखर्जी महीने में 8 दिन बिल्हा ड्यूटी करती हैं, वहीं डॉ. मनोज श्याम विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बाहर ही संलग्न रहते हैं, यहां पदस्थ डॉ. मनीष पाण्डेय की ड्यूटी एयरपोर्ट में लगा दी गई है, जिसके चलते पूरा स्वास्थ्य केंद्र केवल 2 स्टाफ जिसमे फार्मासिस्ट संगीता झा व ड्रेसर प्रेमकांत बेरवंश है, उन्होंने यह भी बताया कि जानकारी मिली है, कि प्रेम कांत का तबादला अन्यत्र स्थान पर कर दिया गया है, वार्ड बॉय तक नही है, साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की पदस्थापना सहित ड्रेसर की वापसी और कम से कम एक डॉक्टर को स्थाई करने की मांग की जिस पर सीएमओ ने तत्काल समस्या के निराकरण की बात कही है और कहां है, जल्द ही मैं इस विषय पर कार्यवाही करता हूं और स्टाफ की वापसी का आदेश जारी करता हूं।देवरीखुर्द से गए प्रतिनिधी मण्डल में विधायक प्रतिनिधी बी पी सिंह के साथ मण्डल स्वास्थ्य समिति संयोजक रवी बरगाह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के महामंत्री शंभूदास मानिकपुरी, भाजपा के राजेश शिंदे, विधायक के निज सचिव जयशंकर पांडेय उपस्थित रहें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...