BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

एनटीपीसी सीपत के बीबीपीएस स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजन..विभिन्न क्षेत्रों में सफल विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) गुरुवार को एनटीपीसी सीपत स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पांडेय, अध्यक्षता संगवारी महिला समिति अध्यक्षा साधना पांडेय ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में महाप्रबंधक सी पी जी-2 सृजित कुमार, संगवारी महिला समिति उपाध्यक्षा अर्पिता पाल, क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान महाप्रबंधक आलोक त्रिपाठी, रंजना त्रिपाठी, मानव संसाधन विभाग से प्रवीण रंजन भारती उपस्थित रहे।

माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विद्यालय के गायन समूह द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने खेल एवं पाठ्य क्रियाओं जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सफल छात्र- छात्राओं को स्मृति चिन्ह, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत की सराहना की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....