Raftaar News Cg

नारीशक्ति के सम्मान में दोनों विपक्षी पार्टी पीछे, मस्तूरी की बनाउंगी अलग पहचान, दें आशीर्वाद : चांदनी

जोगी कांग्रेस प्रत्याशी चांदनी का सीपत नवाडीह चौक में कार्यकर्ताओं ने किया आतिशी स्वागत

सीपत :— मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के जोगी कांग्रेस प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज का तूफानी जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। शुक्रवार को उनके जनसंपर्क का काफिला समर्थकों के साथ सीपत पहुंची। जहां नवाडीह चौक में कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला व पटाखों के साथ जोरदार स्वागत किया।

जोगी कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती चांदनी भारद्वाज ने व्यापक जनता के बीच आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि मुझे यहां आकर परिवार समान लग रहा है। यहां के मिले सम्मान से अभिभूत हूं। चांदनी ने कहा कि प्रत्याशी मैं नही बल्कि गांव का एक एक व्यक्ति प्रत्याशी है। चुनाव मैं नही बल्कि आप सब लड़ रहे है। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय पार्टी ने मस्तूरी में किसी पार्टी को प्रत्याशी नई बनाया। विपक्षी पार्टी महिलाओ की बात करते है लेकिन जब नारीशक्ति के सम्मान बात आती है तो पीछे हट जाती है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मुझे एक बार मौका दें, छग में मस्तूरी की एक अलग पहचान बनाउंगी। उन्होंने आगे कहा कि दोनों विपक्षी पार्टी के झूठे वादे से त्रस्त हो चुकी जनता अब बदलाव के मूड में है। छत्तीसगढ़ियो का रिवाज है की कुछ न कुछ सौगात देकर जरूर भेजते है। मुझे विश्वास है कि ये आशीर्वाद की परंपरा हमेशा कायम रहेगा।

इस दौरान जोगी कांग्रेस नेता जितेंद्र बंजारा ने कहा कि छग के माटीपुत्र जोगी जी के विकास के सपने को चांदनी भारद्वाज पूरा करेगी। श्रीमती चांदनी जिला पंचायत होने के नाते क्षेत्र की सेवा कर रही है। विपक्षी पार्टी महिला को कमजोर समझ रही है वो 3 दिसंबर को पता चल जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से नारीशक्ति को विजयी बनाने की अपील की। इसके बाद जोगी कांग्रेस प्रत्याशी चांदनी अपने समर्थकों के साथ सीपत बस्ती के अलावा अन्य कई ग्रामो में जाकर जनसपंर्क की। जहां उनको अपार जनसमर्थन मिला।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!