BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: स्कूल खुलते ही शिक्षकों, कर्मचारियों पर बड़ी कार्यवाही.. 5 बर्खास्त, 11 की सेवा समाप्त वहीं 9 की होगी विभागीय जांच, डीईओ ने कहां ये, पढ़िए…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लंबे समय से अनुपस्थित 25 शिक्षक और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें स्कूलों से लगातार नदारद रहने वाले 5 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं डीईओ कार्यालय से 11 शिक्षकों के विरुद्ध सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है। 9 शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच भी की जाएगी। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं। अटैचमेंट वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है।

इन शिक्षक व स्टाफ को किया, बर्खास्त:-

मनोरमा तिवारी प्रधान पाठक रिसदा, किरण यादव सहायक शिक्षक सफेद खदान, बसंत लकड़ा सहायक शिक्षक ओखर, मेघा यादव परसापानी, स्टेनली मार्क एक्का भृत्य तिफरा स्कूल।

11 शिक्षकों की सेवा समाप्ति की अनुशंसा:-

अल्का महतो हाई स्कूल फरहदा, हरीराम पटेल भटचौरा, रेणुका राय मटियारी, दिव्यनारायण रात्रे जुनवानी की सेवा समाप्ति के लिए संयुक्त संचालक को नाम भेजे गए हैं। इसी प्रकार शारदा सिंह, बत्तीलाल मीना बिल्लीबंद, नलिनी अग्रवाल दर्रीघाट, अंकिता सिंह सेंदरी, रितु लोधी फोकटपारा बिल्हा, कृष्ण शरण तिवारी गोदईया, प्रेमलता पाण्डेय, सोनसाय नवागांव कोटा, राकेश पाण्डेय मनवा के नाम जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों को भेजे हैं।

इन शिक्षकों के विरूद्ध होगी विभागीय जांच:-

डीईओ कार्यालय से संबद्ध यशवंत साहू डाडसागर कोटा, मदनलाल श्यामले कुआंजति, शशिकांत यादव भृत्य सीस कोटा, राकेश मिश्रा बेलसरा, अमन गिरी भृत्य लावर शामिल हैं। इसी प्रकार विभागीय जांच के लिए जिनकी अनुशंसा की गई है, उनमें डीपीआई नियोक्ता से जुड़े शिव कुमार व्याख्याता एलबी बछालीखुर्द, श्याम सुंदर तिवारी सीपत, केकती कौशिक महमंद व जनपद बिल्हा के अंतर्गत अंकिता सिंह शाला सेंदरी शामिल हैं।

तीन वर्ष से ज्यादा समय से स्कूलों से अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें पांच को बर्खास्त किया गया है। दूसरे नियोक्ता वाले ग्यारह के खिलाफ सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है। वहीं तीन साल से कम अवधि से अनुपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध विभागीय जांच करने का आदेश जारी किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...