BilaspurCg bordChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: B.ED और D.EL.ED प्रवेश परीक्षा का ADMIT CARD हुआ जारी, 30 जून को होगी परीक्षा, B.ED से ज्यादा D.EL.ED के लिए कंपीटिशन… OPEN UNIVERSITY का EXAM अब इस DATE को………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बीएड व डीएलएड प्रवेश परीक्षा 30 जून को होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया हैं। इस बार डीएलएड के लिए 3 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। जबकि, बीएड के लिए ढ़ाई लाख फार्म व्यापमं को मिले हैं। राज्य निर्माण के बाद यह पहली बार है, जब बीएड से ज्यादा डीएलएड के लिए कंपीटिशन है। राज्य में डीएलएड की साढ़े छह हजार सीटें हैं। जबकि, बीएड की 14400 सीटों में प्रवेश इसी परीक्षा के माध्यम दिए जाएंगे। प्राचार्यों का कहना है, कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों शिक्षकों की भर्ती को लेकर नई नियमावली तैयार की गई है। इनके अनुसार प्राइमरी टीचर भर्ती के लिए बीएड डिग्रीधारी आवेदन नहीं कर पाएंगे। इसके लिए डीएलएड मान्य होगा। बीएड व डीएलएड दोनों की प्रवेश परीक्षा के लिए अच्छे आवेदन हैं। 32 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनेंगे।

ओपन यूनिवर्सिटी की डीएलएड और बीएड की प्रवेश परीक्षा अब 28 को:-

पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी में बीएड और डीएलएड के लिए आवेदन चल रहा था। बीएड में 500 सीट और डीएलएड में 2400 सीट है। इनकी प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को होनी थी। इसी दिन व्यापम द्वारा भी परीक्षा ली जा रही है, इसलिए ओपन यूनिवर्सिटी डीएलएड व बीएड के छात्रों की प्रवेश परीक्षा 28 जुलाई को होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....